Anmol Vachan – अनमोल वचन इन हिंदी 100 अनमोल वचन

Anmol Vachan Hindi Mai विद्यार्थियों के लिए अनमोल वचन जो बहुत ही अच्छे और पढ़ाई की तरफ़ ध्यान आकर्षित करेंगे और सफलताएं प्राप्त करेंगे। शिक्षा का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बड़ा ही महत्व होता है। शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान होता है। शिक्षा से ज्यादा कोई चीज मूल्यवान नहीं होती है।
Anmol Vachan Hindi इसे केवल परिश्रम के द्वारा ही पाया जा सकता है। समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बनाता है। दूसरों पर निर्भर रहने वाले लोग कभी खुश नहीं रह पाते है। इसलिए शिक्षा प्राप्त करके इस लायक बनिए की अपनी इच्छाओ और ज़रूरतों को खुद पूरा कर सकें।
Anmol Vachan in hindi for Students 

Anmol Vachan in hindi for Students 

1. जो कुछ भी हमने स्कूल में सीखा है वह सब भूल जाने के बाद भी जो हमें याद रहता है वो हमारी शिक्षा है।

2. अगर आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं तो आप सिर्फ एक पुरुष को शिक्षित करते हैं; लेकिन अगर आप एक स्त्री को शिक्षित करते हैं तो आप एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित करते हैं।

3. शिक्षा का कार्य गहनता से सूक्ष्मता से सोचने की क्षमता विकसीत करना है बुद्धिमता के साथ सद्चरित्र यही- सच्ची शिक्षा का लक्ष्य है।

4. ज्ञान वह सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे आप पूरी दुनिया बदल सकते हैं।

5. शिक्षा की जड़ें कड़वी होती है मगर फल मीठा होता है।

6. कोई भी जिसने सीखना छोड़ दिया चाहे उसकी उम्र 20 साल हो या 80 साल, वो बूढ़ा है कोई भी जिसने सीखाना नहीं छोड़ा वो युवा है।

7. औपचारिक शिक्षा आपको जीवन यापन करने योग्य बनाती है; स्व:शिक्षा आपको सफल बनाती है।

8. बिना अपना आपा और आत्मविश्वास खोए, कुछ भी सुन सकने की योग्यता ही शिक्षा है।

9. अगर लोग छोटी-छोटी नादानियां नहीं करते तो कुछ भी बड़ा बुद्धिमत्ता पूर्ण काम नहीं होता।

10. सच्ची शिक्षा के दो लक्ष्य है एक बुद्धिमत्ता दूसरा चरित्र।

11. किसी विचारधारा से सहमत ना होते हुए भी उसका सत्कार करना एक शिक्षित दिमाग की निशानी है।

12. शिक्षा स्वतंत्रता के स्वर्ण द्वार खोलने की चाबी है।

13. शिक्षा का महान उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं उस पर अमल करना है।

14. शिक्षा हमारे समाज की आत्मा है जो कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को दी जाती है।

15. शिक्षा का उद्देश्य एक खाली दिमाग को एक खुले दिमाग में बदलना।

16. परिवर्तन ही सच्ची विद्या का अंतिम परिणाम है।

17. जीवन ऐसे जियो कि आप कल मर जाएंगे ज्ञान ऐसे प्राप्त करो कि आप अमर है।

18. शांति से बढ़ कर कोई तप नही है। संतोष से बड़कर कोई सुख नहीं। तृष्णा से बढ़कर कोई रोग नहीँ। दयालुता से बढ़कर कोई धर्म नहीं।

19. छात्र में विनय होनी चाहिए। बिना उसके वह कुछ सीख नहीं सकता। शिक्षक तथा बड़ों के प्रति गुरु भाव, अंतर भाव रखना उसका कर्तव्य है।

20. छात्र अपने अंदर सेवा भाव विकसित करें।

21. छात्र किसी न किसी महान व्यक्ति को अपना आदर्श बनाएँ।

22. छात्र को तो आलस्य छू ही नहीं जाना चाहिए।

23. छात्र जो कुछ पढ़े या सीखे उसका सार गांव वालों को समझाना अपना कर्तव्य समझे।

24. छात्र कोई काम लुक – छिपकर ना करें।

25. जिस नई बात या ज्ञान का पता छात्रों को चले उसे अपनी मातृभाषा में लिख लें और भविष्य में यथा संभव और यथावसर उसका उपयोग करें।

Anmol Vachan in hindi – अनमोल वचन इन हिंदी 

26. छात्र अपने किसी भी पड़ोसी की निसंकोच सेवा करने के लिए तैयार रहें।

27. छात्र भोग विलास में पड़े कि उनका छात्र जीवन समाप्त हुआ।

28. मौज़ – मेले में पैसे बहाते हुए छात्र अपने मां-बाप का भी नुकसान करते हैं और अपना भी।

29. छात्र जीवन में पान सिगरेट या शराब की आदत डालना आत्मघात के समान है।

30. छात्र बड़ों के आदेश से ही कोई काम करें नहीं तो अनुभवहीनता के कारण हानि उठाएंगे।

31. अपने पड़ोसियों के दुख दर्द में छात्र पहले शामिल हो।

32. छात्रों के लिए नियमितता सीखने की चीज है। यह स्वभाव-गत नहीं अभ्यास साध्य है। इसके द्वारा मनुष्य बड़े-बड़े कार्य संपन्न कर सकता है।

33. यदि कोई मनुष्य अपना कार्य नियमित रूप से नहीं करता तो उसे सफलता कदापि नहीं मिल सकती।

34. नियमितता सफलता की जननी है इसके बिना जिंदगी अस्त व्यस्त हो जाती है।

35. देश-भक्ति मनुष्य का पहला गुण है इसके बिना वह संसार में सिर उठाकर नहीं चल सकता।

36. चरित्र की संपत्ति दुनिया की तमाम दोलतों से बढ़कर चरित्र की रक्षा किसी भी मूल्य पर होनी चाहिए।

37. सच्चा मनुष्य वही है जो अपनी गलती को मान ले और फिर उसे त्याग कर अपने आप में सुधार कर लें।

38. स्वाध्याय ज्ञान – संचय और आत्मा विकास का सर्वोत्तम साधन है।

39. मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है।

40. इन्शान को जब तक किसी की बुराई नही करनी चाहिए तब तक कि वो अपने बुराई को निकालकर सुधार नही लेता है। दूसरे के बारे में उतना ही कहो जितना खुद के बारे में सुन सको।

41. पढ़ना कभी भी बंद न करें, क्योंकि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती है।

42. शिक्षा ऐसा ब्रह्मास्त्र है इसके उपयोग से आप दुनिया को बदल सकते हैं।

43. शिक्षा का अंतिम उत्पाद एक मुक्त रचनात्मक मानव होना चाहिए, जो ऐतिहासिक परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के विरूद्ध लड़ाई लड़ सकें।

43. उस शिक्षा का क्या मोल जो हमारे अंदर गलत को सही करने का जुनून और निडरता पैदा ना कर सके।

44. ज्ञान एक ख़ज़ाना है लेकिन अभ्यास इसकी चाबी है।

45. हमें ऐसी शिक्षा चाहिए जिससे चरित्र का निर्माण हो, मन की शक्ति बढ़े, वृद्धि का विकास हो और मनुष्य अपने पैर पर खड़ा हो सके।

46. शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। शिक्षा की शक्ति के आगे युवा शक्ति और सौंदर्य दोनों ही कमजोर है।

47. अपने ज्ञान के प्रति जरूरत से अधिक यकीन करना मूर्खता है यह याद दिलाना जरूरी है। कि सबसे मजबूत कमजोर हो सकता है वह सबसे बुद्धिमान भी गलती कर सकता है।

48. शिक्षा सबसे सशक्त हथियार है जिससे दुनिया को बदला जा सकता है।

49. ज्ञान में पूँजी लगाने से सर्वाधिक ब्याज मिलता है।

50. उत्तम शिक्षा वह है जो हमें सिर्फ जानकारी ही नहीं देती बल्कि हमारे जीवन को समस्त अस्तित्व के साथ सदभाव भी लाती है।

Student ke liye anmol vachan

51. मां के रहते मनुष्य को कभी चिंता नहीं होती। उसे बुढ़ापा नहीं आता, जो अपनी मां को पुकारता हुआ घर में प्रवेश करता है। वह निर्धन होता हुआ भी अन्नपूर्णा के पास चला आता है।

52. जैसे जल द्वारा अग्नि को शांत किया जाता है वैसे ही ज्ञान के द्वारा मन को शांत रखना चाहिए।

53. ज्ञान के जरिए अपनी सीमाओं की पहचान होती है और इसी के जरिए लगातार नई और शानदार संभावनाओं के द्वार खुलते हैं।

54. सारी शिक्षा व्यर्थ है सारे उपदेश व्यर्थ है अगर वे तुम्हें अपने भीतर डूब ने की कला नहीं सिखाता।

55. ज्ञान इंसान की आत्मा में उसी तरह समाया रहता है जैसे बीज मिट्टी में। समय के साथ इसमें छिपी संभावनाएं सामने आने लगती है।

56. शिक्षा का ध्येय यही है कि विद्यार्थी को जीवन भर खुद को शिक्षित करते रहने लायक सक्षम बना दिया जाए।

57. ज्ञानी व्यक्ति के पास धन उसके मस्तिष्क में होना चाहिए उसके हृदय में नहीं।

58. विद्या सबसे अनमोल धन है इसके आने मात्र से ही सिर्फ अपना ही नहीं अपितु पूरे समाज का कल्याण होता है।

59. शिक्षा वह कला है जो व्यक्ति का परिचय सही – गलत से कराती है उसे आदर्श की राह दिखाती है।

60. ज्ञान उचित और संपूर्ण अध्ययन से प्राप्त किया जा सकता है फिर शुरुआती बिंदु कोई भी क्यों न हो। केवल यह मालूम होना चाहिए कि ‘सीखे’ कैसे। हमारे सबसे नज़दीक तो मानव ही है और आप खुद सारे मानवों में अपने सबसे नजदीक है। अपने अध्ययन से शुरुआत कीजिए।

 Anmol Vachan Hindi Mai – माँ बाप का प्यार अनमोल वचन

माँ बाप का प्यार अनमोल वचन बहुत सच्ची और कड़वी बात पर आधारित है ये Anmol Vachan आपके दिल को छूने वाले है जिसे इंग्लिश में Heart Touching बोलते है। 

61. इज्ज़त उतारनी सबको आती है, पर करनी किसी – किसी को आती है। 

62. ख़ूबसूरत चेहरे ढेरों के पास होते है , लेकिन ख़ूबसूरत दिल बहुत कम लोगों के पास होते है।

63. शीशा कमज़ोर बहुत होता है, मगर सच दिखाने में घबराता नहीं है।

64. मृत्यु के लिए बहुत रास्तें है, पर जन्म के लिए केवल माँ है।

65. जिंदगी में कुछ खोना पड़े तो ये दो पंक्तिया याद रखना जो खोया है उसका गम नहीं; और जो पाया वो किसी से कम नहीं।

66. दुनिया की सोच उस दिन ठीक हो जाएगी, जब लोग मिठाई बाँट कर कहेंगे मेरे घर बेटी पैदा हुई है।

Anmol Vachan In hindi for life – जीवन के बारे में अनमोल विचार

दोस्तों जीवन के बारे में अनमोल विचार ऐसे अनमोल वचन जो आपको अपना लक्ष्य पाने के लिए मजबूर कर देंगे। 

67. लोगो का दिमाग़ जो सोच सकता है और जिसमें विश्वास कर सकता है उसे वह प्राप्त कर सकता है। 

68. दिमाग़ की सीमाएं नहीं है, उनके जिन्हें हम मान लेते है।

69. अमीरी और ग़रीबी दोनों विचार की संतान है।

70. हर कठिनाई , हर असफ़लता , हर दुःख में उसके बराबर का बीज छिपा होता है।

71. सफ़लता को सफ़ाई देने की आवश्यकता नहीं। असफ़लता में बहानों की इज्जात नहीं।

72. सुख काम करने में है, उसके स्वामी होने में नहीं।

73. कोई भी अमीरी की इच्छा ऱख सकता है। अधिकतर लोग रखते भी है, लेकिन सिर्फ़ कुछ ही जानते है की एक तय योज़ना और धन की प्रबल इच्छा ही धन कमाने के विश्वसनीय साधन है।

74. जीवन बहुत जबरदस्त है, इसे जबरदस्ती ना जियें, बल्कि जबरदस्त तरीके से जियें।

75. हम जितना अध्यन्न करते है, उतना ही हमें अपने अज्ञान का आभास होता है।

76. अपने आप में विश्वास, अपने काम में विश्वास और ईश्वर में विश्वास यही सफलता का मूल मंत्र है।

77. अभ्यास ऐसे करें मानों कभी जीतें ही ना हों प्रदर्शन ऐसे करें मानो कभी हारे ही ना हो।

78. गलती सफ़लता का पहला क़दम नहीं लेकिन ग़लती सुधारना सफ़लता का पहला क़दम है।

79. मै काम पूरा ना होने का बहाना नहीं सुनना चाहता बल्कि काम पूरा होना देखना चाहता हूँ।

80. वतन से मोहब्बत इस कदर बेमिसाल कर दूँ बदन का एक – एक कतरा क़ुर्बान कर दूँ मुझे तू सौ जन्म दे दे ए ख़ुदा कि हर एक जन्म वतन के नाम कर दू।

81. मेरे जज्बातो से इस कदर वाकिफ है मेरी कलम, मैं इश्क भी लिखना चाहुँ, तो इंकलाब लिखा जाता है

82. कड़ी मेहनत कभी भी थकान नहीं लाती वो संतोष और आनंद लाती है। 

83. राम लिखा रहमान लिखा, गीता और कुरान लिखा, जब बात हुई पूरी दुनियाँ को एक लफ्ज़ में लिखने की तब मेने माँ का नाम लिखा।

84. हम सब 1857 के गदर के भटके हुए क्रांतिकारी है, जब तक मुक़्क़मल स्वदेशी भारत नहीं बनता हम बार – बार जन्म लेंगे और बार – बार क्रांति करेंगे।

85. हर वक़्त मेरी आँखों में धरती माँ  स्वप्न हो, जब कभी मरू तो तिरंगा मेरा कफ़न हो। और कोई ख़्वाहिश नहीं ज़िन्दगी में,जब कभी जन्म लूँ तो भारत मेरा वतन हो।

86. करता हूँ भारत माता से गुज़ारिश कि तेरी भक्ति के सिवा कोई बंदगी ना मिले हर जन्म मिले हिन्दुस्थान की पावन धारा पर या फिर कभी ये ज़िंदगी ही ना मिले।

87. मेरा लक्ष्य दुसरो से बेहतर होना नहीं बल्कि मै अभी जो हूँ उससे बेहतर होना है।

88. अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो की व्यर्थ के लिए समय ही ना बचे।

89. हमेशा ऐसे लोगों को शुक्रिया कहें जो आपकी गलतियाँ बताते है, क्योंकि उन्हीं से आप मजबूत बने है। 

90. जीवन मिलना भाग्य की बात है, मृत्यु होना समय की बात है, पर मृत्यु के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहना ये कर्मों की बात है।

Anmol Vachan Shayari

बिना शिक्षा के मनुष्य बिना नींव के घर की तरह होता है। शिक्षा में सबसे ज्यादा ताकत होती है जिससे पूरी दुनिया को बदला जा सकता है शिक्षा के द्वारा ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। ज्ञान एक ऐसी वस्तु है जिसे न तो ख़रीदा जा सकता है और ना ही बेचा जा सकता। जरूरी नहीं कि रोशनी चिरागो से ही हो शिक्षा से भी घर को रोशन किया जा सकता है। अशिक्षित को शिक्षा दो, अज्ञानी को ज्ञान शिक्षा से ही बन सकता है हमारा देश महान।

Read Also

  1. माँ का प्यार बेटी के लिए Maa Aur Beti Ki Kahani
  2. महान बिल गेट्स की जीवनी Bill Gats Biography In Hindi
  3. Mahatma gandhi biography in hindi महात्मा गाँधी की जीवनी
  4. Multi level marketing , Network Marketing V/S Job
  5. Personality Development in hindi – अच्छी पर्सनेलिटी कैसे बनाये
  6. Good Manners For A Successful Life – 70 Habits For Kids Students

दोस्तों अगर आपको Anmol Vachan – अनमोल वचन इन हिंदी 100 अनमोल वचन ये पोस्ट आपकी ज़िंदगी में सकारात्मक ऊर्जा और आपके आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाली लगी हो। तो हमें कमेंट करके अपने विचार ज़रूर बताएं। और अपने दोस्तों के साथ भी Share करें।

Thanks For Reading

हमारे Blog बनाने का मकसद है की Internet एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हर जानकारी प्राप्त कि जा सकती है इस साइट पर उपलब्ध सभी जानकारी और लेख Only शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है।

Leave a Comment