Yoga Ke Fayde – Yoga Karne Ke Fayde – योगा के फायदे

Yoga Ke Fayde – Yoga Karne Ke Fayde – योगा के फायदे योगा करने के 10 बेहतरीन फ़ायदे  योग भारत की प्राचीन संस्कृति का एक गौरव मयी हिस्सा है। योग एक ऐसी सुलभ और प्राकृतिक पद्धति है। जिससे स्वस्थ मन एवंम शरीर के साथ अनेक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किए सकते है। जिस योग को स्वामी रामदेव जी महाराज ने जंगलों से निकालकर आम जन तक पहुंचाया था।

उसी योग को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक कदम आगे बढ़कर विश्व स्तर पर स्थापित कर दिया है। योग कि इतनी लोकप्रियता के कारण ही इसे 21 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के लिए सयुंक्त राष्ट्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा रखे गए प्रस्ताव को 177 देशो ने अंत्यत सीमितसमय में पारित कर दिया।

Yoga Karne Ke Fayde

Yoga Ke Fayde Hindi Me – Yoga Kya Hai

योग शब्द संस्कृत की “युज” धातु से बना है जिसका मतलब होता है जोड़ना यानी शरीर ,मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ना। योग के महान ग्रंथ पंतजलि योग दर्शन में योग के बारे में कहा गया है

  • योगश्च चित्तवृद्धि निरोध। 
  • यानी मन की वृतियों को नियंत्रण करना ही योग है
  • गीता में भी कहा गया है
  • “योग :कर्मसु कौशलम। 
  • मतलब कि कर्मों में कौशल या दक्षता ही योग है

Yoga Ke Fayde – Yoga Karne Ke Fayde 

1. योग अभ्यास से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है आप बुढ़ापे में भी जवान बने रह सकते है। त्वचा पर चमक आती है शरीर स्वस्थ ,निरोग और बलवान बनता है।

2. योगासनों के नित्य अभ्यास से मांसपेशियों का अच्छा व्याम होता है जिससे की तनाव दूर होने में हमें मदद मिलती है और हमें अच्छी नींद आती है भूख भी खूब लगती है पाचन सही रहता है।

3. योग का प्रयोग शारीरिक ,मानसिक और आध्यत्मिक लाभों के लिए हमेशा से होता आ रहा है। आज कि चिकित्स्क शोधों ने ये साबित कर दिया है कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से मानवजाति के लिए वरदान है।

4. जहाँ जिम आदि से शरीर के किसी ख़ास अंग का ही व्यायाम होता है वहीँ योग से शरीर के समस्त अंगों का व्यायाम होता है जिससे अंग प्रत्यंग सुचारु रूप से कार्य करने लगते है।

5. जहाँ एक तरफ योगासन मांसपेशियों को पुष्टता प्रदान करते है। जिससे दुबला पतला व्यक्ति भी ताकतवर और बलवान बन जाता है वहीँ दूसरी और इसके नित्य उपयोग से शरीर की चर्बी [Extra Fat ]भी कम होती है। 

6. प्राणायाम के लाभ – योग के अंग प्राणायाम एवंम ध्यान भी योगासनों की तरह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है प्राणायाम के द्वारा श्र्वास की गति पर नियंत्रण होता है जिससे श्र्वसन संस्थान संबधित रोगों में बहुत फायदा मिलता है।

अस्थमा ,एलर्जी ,साइनोसाइटिस ,पुराना नजला ,ज़ुकाम आदि रोगों में तो प्राणायाम बहुत ही फायदेमंद है साथ ही इससे फेफड़ों की ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ जाती है।जिसके परिणामस्वरूप कोशिकाओं को अधिक ऑक्सीजन मिलने लगती है जिससे हमारा पूरा शरीर सकारात्मक रहता है।

7. योग से ब्लड शुगर का स्तर कम होता है और ये कोलेस्ट्रॉल को भी कम रखता है डायबिटीज़ रोगियों के लिए योग बेहद फायदेमंद है।

8 . ध्यान लगाने के लाभ – ध्यान लगाना भी योग का महत्वपूर्ण अंग है आजकल ध्यान लगाने का प्रचार बहुत देशों में हो रहा है वो भी बहुत ज्यादा तादात में। आज की भौतिकता वादी संस्कृति में दिन रात भाग दौड़ ,काम का दवाब, रिश्तों में आपसी फूट के कारण तनाव बहुत बढ़ रहा है।

ऐसी स्तिथिमें इस तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन से बेहतर कुछ भी नहीं है। ध्यान से मानसिक तनाव दूर होकर गहन आत्मिक शान्ति महसूस होती है ,कार्य शक्ति बढ़ती हैनींद अच्छी आती है ,मन की एकाग्रता एवंम धारणा शक्ति बढ़ती है।

9 . योग शरीर कि प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और दवाओं पर आपकी निर्भरता को घटाता है बहुत सी स्टडीज में साबित हो चूका है कि अस्थमा ,हाई ब्लड प्रेशर ,डाइबिटीज़ के मरीज़ योग द्वारा पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके है।

10. कुछ अध्यनों में पाया गया है कि कुछ योगासनों और मेडिटेशन के द्वारा आर्थराइटिस, कमर दर्द आदि प्रकार के दर्दों में काफी सुधार होता है और दवा कि जरूरत कम होती है। संक्षेप में कहें तो योग केवल शारीरिक व्यायाम करने या रोगों को दूर करने वाली क्रिया नहीं है। बल्कि जीवन को बेहतर बनाने की एक कला है जिसे हर कोई सीख सकता है। 

Yoga Karne Ke Fayde In Hindi – योगा के फायदे

योग करने के फ़ायदे के बारे में जानेंगे आज के इस लेख में बिगड़ी जीवनशैली और गलत आदतें रोगों को बढ़ा रही है। बिना डॉक्टरी सलाह के दवाओं की डोज़ भी साइड-इफेक्ट बन रही है।

पीठ दर्द , माइग्रेन ,थायराइड , डायबिटीज जैसी बिमारियों के मामले भी बढ़ रहे है। कुछ ख़ास योगासनों से इन बीमारियों से राहत पाई जा सकती है आज हम रोजाना 5 मिनट योग से दूर होंगे रोग आर्टिकल के माध्यम से उन योगासनों के बारे में जानेगें जो आपको इन बीमारियों से मुक्ति दिलाएंगे।



Yoga Ke Fayde – Yoga Karne Ke Fayde – योगा के फायदे

ये है कारण:-

मांसपेशियों में खिंचाव, उठने बैठने का तरीका गलत होना, प्रेगनेंसी के बाद या जरूरत से अधिक श्रम करना।

हलासन

जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं व् दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें। दोनों पैरों की एड़ियों व् पंजों को मिलाकर रखें। दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाते हुए 90 डिग्री का कोण बनाते हुए सिर के पीछे लें जाएं और पैरों को बिलकुल सीधा रखें। हाथों को जमीन पर सटाकर रखें। और घुटनों को माथे पर सीधा रखें ,मोड़े नहीं। एक-दो मिनट इसी स्तिथि में रहते हुए सांस लें और छोड़ें। धीरे-धीरे पूर्व स्तिथि में आ जाएं। पूर्व स्तिथि में आते समय घुटनों को सीधा रखें।

Yoga Ke Fayde
 Yoga Ke Fayde

ये भी आसन है फायदेमंद :-

त्रिकोणासन, पश्चिमोत्तासन, सुप्त वक्रासन, सेतु बंधासन, भुजंगासन आदि।

ये भी आजमाएं :-

सरसों के तेल को गर्म करके 8 -10 लहसुन की कलियाँ डालकर पका लें। इस तेल को छानकर ठंडा कर पीठ की 10-15 मिनट तक मालिश करें।

ये है कारण:-

नींद की कमी, तनाव, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, एल्कोहल अधिक लेना या एलर्जी इत्यादि।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम :-

सुखासन में बैठ जाएं, कमर बिलकुल सीधी रखें। अनामिका और कनिष्का से बाई नाक को बंद करें दाईं नाक से सांस लें। अब अंगूठे से दाईं नाक बंद करें। बाईं नाक से सांस निकाल लें। कुछ क्षण रुकें। दोबारा दाईं नाक से सांस लें। सांस को धीरे-धीरे अंदर लें और बाहर छोड़ें। यह प्रक्रिया 10 मिनट तक दोहराएं।

ये भी आसन है फायदेमंद :-
भुजंगासन और ब्रह्ममुद्रा।

ये भी आजमाएं :-
आधा गिलास पालक और आधा गिलास गाजर का रस मिलाकर पिएँ।

ये है कारण:-

गलत जीवनशैली, खान-पान में गड़बड़ी, तनाव, वशांनुगत, मोटापा और बढ़ती उम्र।

नौकासन :-

जमीन पर सीधे लेट जाएं। सिर व कधों को ऊपर उठाएं। हाथ-पैर और सिर समान्तर रहे। कुछ क्षण इसी क्षण में रहें फिर धीरे-धीरे पूर्वावस्था में आ जाएं। इस प्रक्रिया को 3 – 4 बार दोहराएं।

Yoga Ke Fayde
Yoga Ke Fayde hindi me

ये भी आसन है फायदेमंद :-

हलासन, बालासन, शवासन।

ये भी आजमाएं :-

सुबह खाली पेट आधा कप करेले का जूस पिएं। नियमित तौर पर गुनगुना दूध लें।

सर्दी – ज़ुकाम ये है कारण:-

गलत खानपान और लाइफस्टाइल, विपरीत तापमान में अधिक समय तक रहना, वायरस या अचानक मौसम में बदलाव आदि।

सर्वांगासन :-

पीठ के बल लेट जाएं। दोनों हाथों को जमीन पर रखें। सांस लेते हुए धीरे-धीरे पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। पैरों को ऊपर उठाते हुए हाथों को कमर से सपोर्ट दें। पैरों को 90 डिग्री या 120 डिग्री पर ले जाकर हाथों को उठाकर कमर के पीछे लगाएं। पैरों को मिलाकर सीधा करें। थोड़ी देर रुकें फिर पूर्वावस्था में आ जाएं। आँखों को बंद करके दोनों भौहों के बीच 1 से 3 मिनट तक ध्यान केंद्रित करें।

Yoga Ke Fayde hindi me
    Yoga Ke Fayde hindi me

ये भी आसन है फायदेमंद :-

शवासन , मकरासन , धनुरासन।

ये भी आजमाएं :-

4 कप पानी में एक टेबल स्पून हल्दी पाउडर , 3-4 तुलसी के पत्ते डालकर 10 मिनट तक उबालें। फिर इसमें एक टी स्पून शहद निम्बू का रस मिलाकर पिएं।

जरूरी नहीं है कि हर बिमारी को गोली – दवाओं से ही सही किया जाए। कुछ ख़ास व्यायामों से भी अच्छी सेहत पाई जा सकती है जैसा की ऊपर बताया गया है। आप योगासन करके बहुत सी बीमारियों से छुटकारा पा सकते है और अपनी सेहत को हमेशा के लिए तंदरुस्त रख सकते है।

  1. Body Kaise Banaye बॉडी कैसे बनाएं BEST 20 तरीक़े
  2. Body banane ke liye powder बॉडी बनाने का Best प्रोटीन पाउडर
  3. Height Badhane Ke Liye Exercise -लंबाई बढ़ाने के BEST 10 एक्सरसाइज – Height Badhane Ki Exercise
  4. Cetirizine Tablet Uses in Hindi सिट्राजिन टेबलेट की पूरी जानकारी
  5. Combiflam Tablet In Hindi कोम्बिफ्लैम टेबलेट साइड इफेक्ट्स,उपयोग,बनावट
  6. Bifilac Capsule in Hindi उपयोग,फायदे,साइड इफेक्ट् बिफिलैक की BEST जानकारी
  7. Pet dard ki Tablet – Pet dard ki Medicine name पेट दर्द की BEST 5 गोलियां

दोस्तों आपको Yoga Ke Fayde – Yoga Karne Ke Fayde – योगा के फायदे  ये पोस्ट कैसी लगी। नीचे Comment box में Comment करके अपने विचार हमसे अवश्य साझा करें। और आपका 1 कमेंट हमें लिखने को  प्रोत्साहित करता और हमारा जोश बढ़ाता है।

हमें बहुत ख़ुशी होगी। इस Post को अपने दोस्तों के साथ Share ज़रूर करें। जैसे की Facebook, Twitter, linkedin और Pinterest इत्यादि। गर आपके पास कोई लेख है तो आप हमें Send कर सकते है।

हमारी Email id: [email protected] है। Right Side में जो Bell Show हो रही है। उसे Subscribe कर लें। ताकि आपको समय-समय पर Update मिलता रहे।

Thanks For Reading

Leave a Comment